चोरी के शक में दो युवकों को बंधक बनाकर भाजपा विधायक के महल में ले जाने और वहां उनके साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। परिजनों का आरोप है कि सोने का कड़ा चोरी करने के शक में दोनों युवकों को पीटा गया और करंट भी लगाया गया। इससे एक युवक की हालत बिगड़ गई।

उसे उत्तराखंड के काशीपुर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में परिजनों ने पहले डिलारी और फिर ठाकुरद्वारा थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे नगर के कश्यप समाज के लोग ओमवती और उनके परिवार के सदस्यों के साथ थाने पहुंचे।

उन्होंने बेटे रामू को कथित रूप से अगवा कर बंधक बनाने और उसके साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कस्बा निवासी ओमवती ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि डिलारी थाने की पुलिस उनके बेटे रामू को घर से लेकर आई थी।

इसके बाद चोरी का आरोप लगाकर उसके साथ मारपीट की गई, जिससे वह घायल हो गया। उन्होंने उसका मेडिकल परीक्षण कराने और घटना के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें