Last Updated:
Moradabad News: मुरादाबाद में आयुष्मान भारत योजना के तहत कुल 125 अस्पताल पंजीकृत हैं. इनमें 96 निजी और 29 सरकारी अस्पताल शामिल हैं. जहां पात्र मरीज मुफ्त इलाज की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. खास बात यह है कि अस्पतालों में मरीजों की समस्याओं के समाधान के लिए आयुष्मान मित्र तैनात किए गए हैं. यदि इलाज या योजना का लाभ लेने के दौरान किसी तरह की परेशानी आती है तो मरीज आयुष्मान मित्र से शिकायत कर सकते हैं. आयुष्मान मित्र से भी समस्या का समाधान नहीं होने या किसी कार्य के लिए मना किए जाने पर मरीज जिला शिकायत प्रबंधक से शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
मुरादाबाद: आयुष्मान भारत योजना के तहत कुल 125 अस्पताल पंजीकृत हैं. इनमें 96 निजी और 29 सरकारी अस्पताल शामिल हैं. जहां पात्र मरीज मुफ्त इलाज की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं. खास बात यह है कि अस्पतालों में मरीजों की समस्याओं के समाधान के लिए आयुष्मान मित्र तैनात किए गए हैं. यदि इलाज या योजना का लाभ लेने के दौरान किसी तरह की परेशानी आती है तो मरीज आयुष्मान मित्र से शिकायत कर सकते हैं. आयुष्मान मित्र से भी समस्या का समाधान नहीं होने या किसी कार्य के लिए मना किए जाने पर मरीज जिला शिकायत प्रबंधक से शिकायत दर्ज करा सकते हैं.
इस तरह से ले सकते हैं आयुष्मान योजना का लाभ
डॉ आरके शर्मा ने बताया कि हमारे जनपद मुरादाबाद में आयुष्मान योजना के तहत 96 निजी और 29 सरकारी अस्पताल संबद्ध हैं.इन सभी अस्पतालों में आयुष्मान योजना का लाभ लिया जा सकता है. अगर किसी लाभार्थी को अस्पताल में इलाज के दौरान कोई समस्या आती है.तो सबसे पहले उसे वहां मौजूद आयुष्मान मित्र से संपर्क करना चाहिए. प्रत्येक अस्पताल में आयुष्मान मित्र की तैनाती की गई है.उनकी जिम्मेदारी है कि वे लाभार्थियों की समस्याओं का समाधान करें.इसके बाद भी अगर समस्या का समाधान नहीं होता है. या अस्पताल किसी भी स्तर पर आयुष्मान कार्ड से इलाज करने से मना करता है. और लाभार्थी संतुष्ट नहीं है तो वह हमसे संपर्क कर सकता है.
इन अधिकारियों से करें संपर्क
इसके लिए दो अधिकारियों के संपर्क नंबर उपलब्ध कराए जाएंगे.इनमें हमारे कार्यालय में तैनात डीजीएम एवं डिस्ट्रिक्ट मैनेजर पुनीत जैन के मोबाइल नम्बर-9917120366 व सर्वेश मिश्रा के मोबाइल नंबर- 7706069766 में से किसी से भी संपर्क कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है.उनकी समस्या का समाधान कराया जाएगा. आयुष्मान योजना के तहत लगभग सभी तरह की बीमारियां कवर की जाती हैं.कुछ बीमारियां इसमें शामिल नहीं हैं. मानसिक बीमारियां भी योजना के दायरे से बाहर हैं.इसके अलावा कुछ अन्य अपवाद भी हैं. योजना के तहत निर्धारित सूची में शामिल अधिकांश बीमारियों का इलाज कराया जा सकता है.पात्र लाभार्थी एक साल में पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं.
About the Author

Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…
