Car Catches Fire After Truck Collision in Mainpuri; One Dead, Three Seriously Injured

जिला अस्पताल पहुंचे घरवाले
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के कोतवाली शेर में बृहस्पतिवार देर रात ट्रक की टक्कर से अनियंत्रित कार पेड़ से टकरा गई, जिससे कार में आग लग गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, वहां चालक को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है।


बृहस्पतिवार देर रात करीब दो बजे  माता शीतला देवी मंदिर के पास तेज रफ्तार ट्रक ने एक कार में पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद कार पेड़ से जा टकराई और आग लग गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल नरेंद्र 38 वर्ष पुत्र रामसनेही लाल निवासी देवकली थाना कुरावली, आयुष 17 वर्ष पुत्र राकेश निवासी देवकली, आकाश उम्र 24 वर्ष पुत्र जर्मन सिंह निवासी शमशान घाट रोड कोतवाली और.मोहित पुत्र राम औतार उम्र 36 वर्ष निवासी देवकली को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जांच के बाद चिकित्सक ने मोहित को मृत घोषित कर दिया। तीन घायलों को पीजीआई सैफई रेफर किया गया है। सभी लोग राम वाटिका मैरिज होम में एक शादी कार्यक्रम में शामिल हकर कुरावली जा रहे थे। कार में लगी आग को दमकलकर्मियों ने बुझाया। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाया है।



Source link

अभी अभी की खबरें