मैनपुरी के बेवर–फर्रुखाबाद हाईवे पर मंगलवार दोपहर तीन बाइकों की भिड़ंत में 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। चार घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल मैनपुरी रेफर किया गया। हादसे के बाद परिजनों ने एंबुलेंस समय पर न पह

.

जानकारी के अनुसार, बिछवां थाना क्षेत्र के जसरऊ गांव निवासी अतुल (18), दीपक (18) और अंकुश नीम करौरी धाम से दर्शन कर बाइक से वापस लौट रहे थे। बेवर–फर्रुखाबाद हाईवे पर दहेड़ मोड़ के पास उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई।

दूसरी बाइक पर सवार थे तीन युवक

दूसरी बाइक पर फर्रुखाबाद के मेरापुर थाना क्षेत्र के गुरुऊ शादी नगर (जसराजपुर) निवासी जीतू (20), केशव (21) और कृष्णा (18) सवार थे। दोनों बाइकों की टक्कर के दौरान सड़क से खाद की बोरी लेकर गुजर रहे करपिया निवासी हिमांशु की बाइक भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से टकरा गई।

हादसे के बाद सभी बाइक सवार सड़क पर गिरकर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेवर पहुंचाया।

डॉक्टरों ने कृष्णा को मृत घोषित किया

सीएचसी में चिकित्सकों ने जांच के बाद कृष्णा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, अतुल, दीपक, जीतू और केशव की हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल मैनपुरी रेफर कर दिया गया। हिमांशु को मामूली चोटें आने पर प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

परिजनों ने एंबुलेंस में देरी का लगाया आरोप

परिजनों का आरोप है कि रेफर किए जाने के बाद करीब एक घंटे तक एंबुलेंस नहीं पहुंची। इसके बाद जीतू और केशव के परिजन उन्हें निजी पिकअप वाहन से जिला अस्पताल लेकर गए।

पुलिस ने कृष्णा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त बाइकों को सड़क से हटवाकर पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।।



Source link