10-Year-Old Boy Dies After Touching Electrified Fence at Marriage Hall in Mainpuri

विलाप करती महिलाएं
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी में आगरा बाईपास रोड स्थित दीप गंगा मैरिज होम की बाउंड्री पर लगी बिजली के तारों की फेंसिंग की चपेट में आने से शुक्रवार सुबह 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक की मां मैरिज होम में चौकीदारी का काम करती है और बेटे के साथ वहीं एक कमरे में रहती थी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। गुस्साए परिजनों और आसपास के लोगों ने मैरिज होम में शव रखकर हंगामा किया और संचालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।


राजीव गांधी नगर निवासी स्वर्गीय कृष्णपाल सिंह की पत्नी मंजू देवी बायपास रोड स्थित दीप गंगा मैरिज होम में चौकीदारी करती हैं। वह अपने 10 वर्षीय बेटे देव के साथ मैरिज होम के एक कमरे में रहती थीं। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे देव सोकर उठा और मैरिज होम की बाउंड्री की तरफ चला गया। इसी दौरान वह बाउंड्री पर लगी बिजली के तारों की फेंसिंग की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बेटे की मौत की खबर मिलते ही मां मंजू देवी बदहवास हो गईं। कुछ ही देर में उनके परिजन और आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, मंजू देवी ने मैरिज होम संचालक बृजेश पर गंभीर आरोप लगाए। उनका कहना है कि संचालक कई दिनों से कमरा खाली करने का दबाव बना रहे थे। तीन दिन पहले इसी बात को लेकर उनके साथ मारपीट भी की गई थी। आरोप है कि मैरिज होम में सुरक्षा के इंतजामों में लापरवाही के कारण उनके बेटे की जान चली गई।

 



Source link