कानपुर में लखनऊ के कोचिंग सेंटर में सोमवार दोपहर हुए भीषण अग्निकांड में 15 लोगों की मौत हो गई इसमें शहर के दो युवक शामिल हैं। एक गोविंदनगर के संयम और दूसरे बर्रा के सूरजभान थे। आग जिस बिल्डिंग में लगी, दोनों उसी में स्थित एनिमेशन स्टूडियो में थ्रीडी आर्टिस्ट थे।
उनकी मौत की खबर से दोनों के मोहल्ले में लोग गमगीन हैं। परिजन लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। गोविंदनगर 11 ब्लॉक निवासी थ्री-डी आर्टिस्ट संयम विज (28) तीन साल से एनिमेशन स्टूडियो में कार्यरत थे। घटना का पता चलते ही परिजन लखनऊ के लिए रवाना हो गए।
