अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
Published by: Mukesh Kumar

Updated Sun, 03 May 2026 12:47 PM IST

बिहार के किशनगंज जिले के मौलाना तौसीफ रजा का शव बरेली में रेलवे ट्रैक के किनारे पड़ा मिला था। उनकी पत्नी ने घटना के पीछे गहरी साजिश का आरोप लगाया है। दावा किया कि घटना से पहले तौसीफ ने उन्हें फोन कर बताया था कि कुछ लोग उन्हें परेशान कर रहे हैं।  


Mystery Behind the Tausif Raza Death to Unfold family alleges murder in Bareilly

मौलाना तौसीफ रजा
– फोटो : संवाद



विस्तार

बिहार निवासी मौलाना तौसीफ रजा का परिवार रविवार को बरेली आ सकता है। यहां उनकी ओर से पुलिस या जीआरपी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जा सकती है। परिवार के लोग एसपी सिटी के संपर्क में हैं, जिस ऑडियो को लेकर साजिश का दावा किया जा रहा है, उसकी जांच के बाद स्थिति साफ हो सकती है।

बिहार के किशनगंज जिले के पठामारी बाकू टोली इलाके के निवासी 30 साल के मौलाना तौसीफ रजा बीते रविवार को बरेली से घर लौट रहे थे। सोमवार सुबह कैंट के पालपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास उनका शव रेलवे ट्रैक पर मिला। कैंट पुलिस ने पोस्टमॉर्टम कराया तो चोटों से मौत की पुष्टि हुई। पुलिस ने ट्रेन से गिरकर मौत का मामला माना और अगले दिन परिजन उनका शव लेकर चले गए।

यह भी पढ़ें- Bareilly News: पत्नी की हत्या के आरोपी फौजी की प्रेमिका सुरभि यादव गिरफ्तार, अवैध संबंध में रची थी साजिश

अब तौसीफ की पत्नी तबस्सुम ने एसपी सिटी मानुष पारीक को कॉल करके बताया कि बरेली से रवाना होते वक्त रात में पति ने उन्हें कॉल की थी। बताया था कि उन्हें कुछ लोग परेशान कर रहे हैं। जल्दी शाहजहांपुर पुलिस को सूचना दे दो। पत्नी ने इस कॉल को रिकॉर्ड कर लिया। हालांकि, बाद में उनका नंबर बंद मिलने पर इस बात पर ज्यादा गौर नहीं किया।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *