आगरा के थाना एत्माद्दौला के मेहताब बाग स्थित यमुना में बृहस्पतिवार रात आठ बजे एक महिला का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को यमुना से बाहर निकलाया।


एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी कि यमुना किनारे पर एक महिला शव पड़ा है। उसे कुत्ते खा रहे हैं। इस पर पुलिस पहुंच गई। देखने पर मृतका की उम्र तकरीबन 40 वर्ष प्रतीत हो रही है। वह लोअर पहने हुए है। अन्य कपड़े फट गए थे। शव एक सप्ताह पुराना होने की संभावना है। इस कारण चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा है। 

शिनाख्त के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की गई मगर कोई पहचान नहीं कर सका। पोस्टमार्टम के लिए शव को भेज दिया गया है। कमिश्नरेट के सभी थानों को शव मिलने की जानकारी दी गई है। लापता महिला की गुमशुदगी की जानकारी मारी गई है। आशंका है कि यमुना में शव बहकर आया है। मृतका खुद गिरी या फिर उसके साथ कोई घटना हुई? इसकी जांच की जा रही है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *