यूपी में अंबेडकरनगर के जलालपुर इलाके में सऊदी अरब से नौकरी करके घर लौटे युवक की रविवार रात पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वह बच्चों के लिए खाने का सामान लेने निकलृा था। वहीं कैफे पर पहले से मौजूद चार लोगों ने उसे घेरकर पीटा। कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

नगपुर निवासी ऊषा गुप्ता के अनुसार, उनके पति ध्रुव गुप्ता सऊदी अरब में रहकर नौकरी करते थे। 07 अगस्त को ही वह विदेश से घर लौटे थे। रविवार रात करीब 10:30 बजे वह अपने बच्चों के लिए खाने का सामान लेने मोहल्ले के मुकुंद कैफे गए थे। आरोप है कि वहां निखिल अग्रहरी, करन अग्रहरी, उसका भाई दीपक अग्रहरी और एक अन्य व्यक्ति पहले से मौजूद थे।

लात-घूंसों से जमकर पीटा

परिजनों के मुताबिक, ध्रुव को देखते ही आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। करीब डेढ़ वर्ष पहले हुए विवाद का जिक्र करते हुए हिसाब चुकता करने की बात कही। ध्रुव ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। चारों ने लात-घूंसों से उन्हें जमकर पीटा। गंभीर रूप से घायल होने पर वह किसी तरह वहां से जान बचाकर अपने घर की ओर भागे।

घर के पास पहुंचने पर उन्होंने अपने भाई अमित, चाचा बजरंगी और पड़ोसी अभिषेक को पूरी घटना बताई। परिजनों ने ध्रुव को लिटाकर तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन उनकी हालत लगातार बिगड़ती गई। इसके बाद परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, नगपुर लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल

घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। विदेश से लौटने के महज कुछ दिन बाद ही ध्रुव की मौत से पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का आरोप है कि पुराने विवाद की रंजिश में निशाना बनाया गया। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच और आरोपों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। सीओ अनूप कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रार्थना पत्र के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें