Orai News: महाकाल के दर्शन कर उज्जैन से कानपुर लौट रहे श्रद्धालुओं की इनोवा कार में शनिवार देर रात तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसा एट थाना क्षेत्र के कानपुर-झांसी हाईवे पर कोटरा ओवरब्रिज के पास हुआ। दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज से कानपुर रेफर किए गए दोनों में से एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

श्रद्धालुओं की इनोवा में ट्रक ने मारी टक्कर, युवक की मौत
– फोटो : amar ujala
