In Ludhiyani, 35 patients were examined and medicine was distributed to 53 people.

फोटो 26: लुधियानी गांव में मरीजों को दवा का वितरण करती स्वास्थ्य टीम। संवाद

बकेवर। स्वास्थ्य विभाग ने लुधियानी गांव में दूसरे दिन सोमवार को भी कैंप लगाया। शिविर में 30 मरीजों की किट से जांच की गई और 53 मरीजों को दवाएं वितरित की गईं। जांच में किसी भी मरीज में डेंगू की पुष्टि नहीं हुई।


जिला मुख्यालय से आए मलेरिया निरीक्षक श्याम वीर सिंह और सीएचसी महेवा के चिकित्सक डॉ. जितेंद्र चौहान के नेतृत्व में टीम ने गांव में उरेंग रोड स्थित एक गेस्ट हाउस के पास शिविर लगाया। यहां बुखार से पीड़ित ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। ग्रामीणों के अनुसार पिछले दो माह में बुखार से पिता-पुत्र समेत पांच लोगों की मौत हो चुकी है। इससे गांव में दहशत का माहौल है।

सीएचसी अधीक्षक डॉ. अभिषेक कुमार ने बताया कि गांव में लगातार स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों की जांच कराई जा रही है। सोमवार को 30 मरीजों की जांच हुई। साथ ही गांव में ब्लॉक मुख्यालय महेवा से सफाई कर्मचारियों की टीम भेजकर सफाई कराई जा रही है।

जलभराव वाले स्थानों पर मशीन से एंटी लार्वा दवा का छिड़काव भी कराया जा रहा है। टीम में डॉ. मिथिलेश, गोविंद त्रिपाठी, एलटी अंशू, भोले तिवारी, एलटी पूनम समेत आशा कार्यकर्ता सलमा और विमला देवी मौजूद रहीं।



Source link