UP: CM Yogi said – a special package will be introduced for the upliftment of women, cheap restaurants will be

सीएम योगी ने की घोषणा।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्राकृतिक कारणों से फसलों में नुकसान झेलने वाले किसानों के लिए शीघ्र ही बड़ा पैकेज लाने की घोषणा करते हुए कहा कि इससे प्रदेश के तीन करोड़ किसान परिवार लाभांवित होंगे। उन्होंने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए भी सरकार जल्द विशेष पैकेज लेकर आएगी।


मुख्यमंत्री मंगलवार को राजधानी में दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को रसोई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी वितरण करने के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने लगभग 1500 करोड़ रुपये की धनराशि से प्रदेश के 1.89 करोड़ से अधिक पात्र परिवारों को दीपावली का उपहार दिया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के किसानों और श्रमिकों को सम्मान के साथ सस्ता भोजन उपलब्ध कराने के लिए महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश की प्रमुख मंडियों और श्रमिक अड्डों पर अन्नपूर्णा भोजनालय शुरू किए जाएंगे। मंडी में अपनी उपज लेकर आने वाले किसान को अब गुड़-पानी के सहारे नहीं रहना पड़ेगा, बल्कि वह टोकन मनी देकर सम्मान के साथ दो रोटी और भरपेट भोजन कर सकेगा। श्रमिक अड्डों पर भी अन्नपूर्णा भोजनालय के माध्यम से सस्ते भोजन की व्यवस्था होगी।

तीन करोड़ किसानों के लिए भी पैकेज

योगी ने कहा कि पिछले 15 दिनों में दो बार भारी बारिश, आंधी और तूफान से खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा है। सरकार प्रभावित किसानों को तत्काल मुआवजा दे रही है और उनके लिए अलग से राहत पैकेज भी लेकर आएगी। इस पैकेज से प्रदेश के तीन करोड़ किसान परिवार लाभांवित होंगे।

महिलाओं के लिए जल्द आएगा विशेष पैकेज

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार जल्द ही एक विशेष पैकेज लेकर आएगी। उन्होंने महिलाओं से आह्वान किया कि वे मानसिक रूप से तैयार रहें और तय करें कि उन्हें कौन-सा काम शुरू करना है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं उद्योगों में नाइट शिफ्ट में भी काम कर रही हैं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, रसोइयों, ग्राम चौकीदारों और पीआरडी जवानों का मानदेय बढ़ाया गया है। अन्य वर्गों के मानदेय में वृद्धि की प्रक्रिया भी तेजी से आगे बढ़ाई जा रही है।

 



Source link