यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह पर भारतीय क्रू मेंबर वाले व्यापारिक जहाज ‘एमवी एजीएन रैग्नर’ पर शनिवार को हुए हमले में चालक दल में शामिल दो भारतीय लापता हो गए हैं। इनमें उत्तर प्रदेश के बरेली के भरतौल गांव निवासी दीपक कुमार गुप्ता भी शामिल हैं। परिवार को दीपक के लापता होने की सूचना रविवार रात में मिली।
दीपक के बड़े भाई संजीव गुप्ता सोमवार सुबह जहाज भेजने वाली कंपनी के दिल्ली स्थित कार्यालय रवाना हो गए। परिवार को ढाढ़स बंधाने के लिए रिश्तेदार घर पर पहुंच रहे हैं। दीपक के मित्र मोनू चौधरी ने ग्राम प्रधान प्रवेश देवी को सूचना दी। ग्राम प्रधान ने झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार को सूचित किया, जिन्होंने मदद का आश्वासन दिया।
ये भी पढ़ें- UP: ‘कान में गूंजी आवाज- इसे मार डालो’, बरेली में परचून व्यापारी की हत्या में ‘साइको किलर’ गिरफ्तार
दीपक का परिवार मूल रूप से बिहार के सिवान का है। उनके पिता उद्धव कुमार गुप्ता सेना में नायब सूबेदार थे, जो अब सिवान पुलिस में सिपाही हैं। पिता ने बताया कि उन्हें स्टाफ से कॉल आया था, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है।
