कैंट के संजय नगर खलवा में अवैध जुग्गी झोपड़ियों को हटाने के लिए गुरुवार को रेलवे की टीम पांच बुलडोजर लेकर पहुंची। इस दौरान बस्ती में रहने वाले लोग बुलडोजर के आगे लेट गए और हंगामा करने लगे। जानकारी पाकर पहुंचे भाजपा के पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया ने रेलवे अधिकारियों से बातचीत कर एक माह की लोगों को मोहलत दिलाई।
लखनऊ फाटक के पास रेलवे ट्रैक चौड़ीकरण का काम करने जा रहा है। यहां पर रेलवे किनारे करीब 40 साल से दस हजार से अधिक लोग जुग्गी-झोपड़ी, तीन शेड बनाकर रह रहे है। रेलवे की टीम तीन बार नोटिस देकर बस्ती को खाली करने की चेतावनी दे चुकी है। लेकिन बस्ती में रहने लोग खाली नहीं कर रहे है। बीते एक माह पहले नोटिस की समयअवधि गुरुवार को पूरी होने पर रेलवे की टीम पांच बुलडोजर लेकर कार्रवाई करने बस्ती पहुंची।
