Akhilesh Yadav says he received Lord Ram's blessings in Ayodhya, so he will go there to express his gratitude.

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
– फोटो : amar ujala

विस्तार

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उनका संकल्प था कि भगवान केदारेश्वर के दर्शन करने के बाद भगवान श्रीराम का दर्शन करने अयोध्या जाएंगे। सनातन धर्म में जब कोई संकल्प लेता है तो उसी के अनुसार काम करता है। इसलिए अयोध्या जाने का कार्यक्रम है। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को अयोध्या में प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद मिला है। जब आशीर्वाद मिला है, तो धन्यवाद देने जाना ही पड़ेगा।


उन्होंने दिल्ली में एक कार्यक्रम में कहा कि पीडीए से गठबंधन का नतीजा है कि भाजपा का वोट कम हो रहा है। भाजपा अयोध्या से शुरू हुई थी और अयोध्या में ही हार गई। अयोध्या के साथ ही भाजपा के कई महत्वपूर्ण नेता लोकसभा चुनाव में हारे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने बहुजन समाज के लोगों को जोड़ने का काम किया है। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर और डॉ. राम मनोहर लोहिया मिलकर एक साथ काम करना चाहते थे, पर समय ने उन्हें मौका नहीं दिया। परिस्थिति नहीं बनी, पर उस काम को नेताजी मुलायम सिंह यादव ने किया था।

ये भी पढ़ें – बेटे की कप्तानी में पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत, पिता बोले- ‘आखिरी गेंद पर भारत के शेरों ने धूल चटाई’



ये भी पढ़ें – पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे आजम खां, दर्ज नहीं हो सका बयान, 426 करोड़ का नहीं मिला हिसाब

कितनी सीटों पर लड़ना है, हमने मन बना लिया है

सपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी इंडिया गठबंधन बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के सिद्धांतों के आधार पर काम कर रहा है। भविष्य में इंडिया गठबंधन में कोई बदलाव होता नहीं दिखाई दे रहा है। समाजवादी पार्टी गठबंधन में रहकर दूसरे गठबंधन के लिए बात नहीं करती है। हमारे कांग्रेस के संबंध बहुत अच्छे हैं। हमने मन बना लिया है कितनी सीटों पर लड़ना है।



Source link