Saryu-Kamala Express inauguration run from Ayodhya to Janakpur in Nepal

अयोध्या धाम पर सरयू-कमला एक्सप्रेस।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या और माता सीता की जन्मस्थली जनकपुर धाम के बीच अब सीधा रेल संपर्क स्थापित होने जा रहा है। भारत और नेपाल के बीच धार्मिक, सांस्कृतिक और मैत्रीपूर्ण संबंधों को नई मजबूती देने वाली सरयू-कमला एक्सप्रेस का सोमवार को शुभारंभ होगा। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे हैं।




Source link