कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की शुक्रवार शाम को अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें लखनऊ के कार्पोरेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। उन्हें अब किसी तरह का खतरा नहीं है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय शुक्रवार को कार्यालय में बैठे थे। उन्हें कुछ कमजोरी लगी। वे आवास पर चले गए। कुछ देर बाद अचानक वे बेहोश हो गए। आनन फानन उन्हें शहीद पथ स्थित कॉर्पोरेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के मुताबिक सोडियम कम होने की वजह से वह बेहोश हो गए थे। 

डॉक्टरों की टीम उनका उपचार कर रही है। उन्हें अब किसी तरह का खतरा नहीं है। हालांकि कमजोरी बनी हुई हुई है। उन्हें अभी निगरानी में रखा गया है। एहतियात के तौर पर कुछ जरूरी जांचें सुबह दोबारा कराई जाएंगी। फिर उसी आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *