Kanpur weather report: मानसून की सक्रियता के चलते कानपुर मंडल के सभी छह जिलों में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन पांडे के अनुसार, कानपुर मंडल में मानसून की सक्रियता के चलते अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा। कानपुर नगर, कानपुर देहात, इटावा, औरैया, कन्नौज और फर्रुखाबाद में आज से बादलों की आवाजाही के साथ गरज-चमक और बारिश का दौर शुरू हो सकता है।


Rain Alert in Kanpur Division, Thunderstorms Likely for Next Few Days

कानपुर में बारिश के आसार
– फोटो : amar ujala



विस्तार

कानपुर नगर और देहात में आज बारिश के आसार


कानपुर नगर और कानपुर देहात में 10 सितंबर को अधिकतम तापमान 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। न्यूनतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दोपहर बाद से शाम तक गरज-चमक के साथ आंधी और बारिश की संभावना है। कुछ इलाकों में तेज बौछारें भी पड़ सकती हैं।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *