फिरोजाबाद के शिकोहाबाद के नगला बलुआ की रहने वाली विवाहिता चार माह पहले अपने पड़ोसी के साथ घर से चली गई। जिसका शव कच्छ गुजरात के बरसोवा थाना क्षेत्र में हाईवे किनारे पड़ा मिला। गुजरात पुलिस ने 27 दिन तक शव को फ्रीजर में सुरक्षित रखा। पहचान होने पर उसके पति एवं बच्चों के डीएनए का मिलान किया। 


पुष्टि होने के बाद गुजरात पुलिस ने शव को उसके परिजन को सौंप दिया। शनिवार रात स्थानीय पुलिस की मौजूदगी में शव का अंतिम संस्कार किया गया। रविवार को गुजरात पुलिस ने आरोपी प्रेमी की तलाश में गांव में दबिश दी।

नगला बलुआ निवासी पूजा का पति लक्ष्मण फिरोजाबाद में चूड़ी कारखाने में मजदूरी करता है। वह अक्सर काम के सिलसिले में घर से बाहर रहता था। इसी दौरान ट्रक चालक एक युवक का महिला के घर आना-जाना शुरू हो गया। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और करीब चार माह पहले महिला अपने बच्चों को छोड़कर युवक के साथ घर से चली गई थी। 

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *