{“_id”:”6b0ad952ae92ffd2c909a8ab”,”slug”:”up-rahul-priyanka-to-hold-rallies-in-prayagraj-varanasi-and-other-cities-before-election-announcement-2026-11-28″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: चुनाव घोषणा के पहले प्रयागराज, वाराणसी सहित इन शहरों में होंगी राहुल-प्रियंका की रैलियां, जानिए डिटेल”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर हो सकते हैं रोड शो भी।
– फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और पार्टी महासचिव सांसद प्रियंका गांधी की चुनावी रैली को लेकर कांग्रेस ने प्रदेशभर में तैयारी शुरू कर दी है। सहारनपुर से चुनाव अभियान शुरू करने के बाद राहुल- प्रियंका आगरा, प्रयागराज, वाराणसी सहित अन्य स्थानों पर भई रैली करेंगी। इसे लेकर संबंधित क्षेत्र के पदाधिकारियों को तैयार रहने का निर्देश दिया गया है।
प्रदेश के सियासी हालात को लेकर पिछले दिनों पार्टी प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम, प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इमरान मसूद, कांग्रेस विधान मंडल दल के नेता वीरेंद्र चौधरी के साथ राहुल गांधी,प्रियंका गांधी व अन्य नेताओं की बैठक हुई थी। इसमें तय किया गया था कि दिसंबर में पार्टी की चुनाव से जुड़ी रैलियां शुरू होंगी। इसी रणनीति के तहत 10 दिसंबर को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की रैली प्रस्तावित है। इस रैली के बाद अनय् जिलों में भी चुनावी रैली होगी। इस बीच सीटों के गठबंधन पर बातचीत चलती रहेगी।
पार्टी के प्रदेश कार्यालय ने शीर्ष नेतृत्व की रैलियों की तैयारी शुरू कर दी है। प्रस्तावित स्थल के पदाधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। रैली के लिए संभावित स्थल और मुद्दों भी इकट्ठे किए जा रहे हैं। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम कहते हैं कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे सहित अन्य वरिष्ठ नेता भी इस बार उत्तर प्रदेश में समय देंगे। रैली के लिए संभावित स्थलों का चयन किया जा रहा है। समय तय होते ही इसकी घोषणा की जाएगी।
