Farmer assaulted while heading to his field; suffers heart attack



दौराला। मवीमीरा गांव निवासी अरमान और उसके पिता निशांत के साथ गांव के दो युवकों ने मारपीट की। जान बचाकर बेटा मौके से भाग निकला। बेटे की हत्या के डर से पिता निशांत को हार्ट अटैक आ गया। अरमान ने दौराला थाने पर दर्ज प्राथमिकी में बताया कि 26 नवंबर को वह अपने पिता के साथ खेत पर जा रहा था। रास्ते में गांव निवासी आसिफ और नाजिम ने उन्हें रोक लिया और गाली-गलौज करने लगे। दोनों अपने साथ लाइसेंसी बंदूक लेकर आए थे। डर के चलते अरमान मौके से भाग निकला। काफी देर तक भी जब अरमान वापस नहीं लौटा तो पिता को लगा कि आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी। इस डर से उन्हें हार्ट अटैक आ गया। निशांत को मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।




Source link