यूपी की जिम्मेदारी मिलने के बाद अपनी पहले दौरे में भाजपा प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े ने ‘मिशन 2027’ को साधने को लेकर गंभीरता से पहल शुरू कर दी है।
आवाभगत व स्वागत के बाद तावड़े और उनके साथ आए सह प्रभारी जगदीप भाई पटेल ने पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और सभी महामंत्रियों के साथ अलग-अलग बैठकें करके विधानसभा चुनाव के लिए संभावित रोडमैप को लेकर चर्चा की और सभी सुझाव लिए।
सूत्रों के मुताबिक दोनों बैठकों में यही सुझाव आए हैं कि सपा के पीडीए का मुकाबला विकास के हथियार से किया जाएगा तो बेहतर परिणाम आएंगे। यानि जातियों के बजाए महिला, युवा, किसान और गरीबों के लिए हुए विकास को चुनावी रणनीति का बनाया जाए।
