संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar

Updated Sun, 06 Sep 2026 07:39 PM IST

बरेली जिले में लगातार हो रही बारिश के कारण जिला प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। 


Schools up to Class 8 closed due to rain DM order issued in Bareilly

सोमवार को बंद रहेंगे स्कूल
– फोटो : अमर उजाला



विस्तार

बरेली जिले में लगातार हो रही भारी बारिश के मद्देनजर जिलाधिकारी के निर्देश पर सोमवार को कक्षा एक से आठ तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) डॉ. विनीता की ओर से रविवार शाम छुट्टी का आदेश जारी किया गया। बीएसए ने इस संबंध में जिले के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें