
Breaking News
– फोटो : Amar Ujala
विस्तार
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ad707f17be3a2bd5005df1e”,”slug”:”woman-jumps-into-a-well-with-her-two-children-following-a-domestic-dispute-in-lalitpur-2026-10-20″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: ललितपुर में घरेलू कलह में दो बच्चों के साथ कुएं में कूदी महिला, मां-बेटे की मौत; बच्ची की तलाश जारी”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

Breaking News
– फोटो : Amar Ujala
यूपी के ललितपुर जिले में मंगलवार की सुबह एक दुखद घटना सामने आई। थाना बानपुर के ग्राम टीकरा तिवारी में 32 वर्षीय पूजा कुशवाहा ने अपने दो छोटे बच्चों के साथ कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। इस घटना में महिला और उसके एक पुत्र की मौत हो गई, जबकि बच्ची की तलाश अभी भी जारी है।
पूजा कुशवाहा अपने पति बालकिशन कुशवाहा के साथ रहती थी। मंगलवार सुबह वह अपने सात वर्षीय पुत्र लक्ष्य और पांच वर्षीय पुत्री पूर्वी को लेकर घर से निकली थी। घर से थोड़ी दूरी पर स्थित एक कुएं में उन्होंने दोनों बच्चों के साथ छलांग लगा दी। तीनों पानी में डूब गए।
इस घटना की जानकारी मिलने पर परिजन और गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और गांववालों की मदद से बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने महिला पूजा कुशवाहा और उसके पुत्र लक्ष्य के शव कुएं से बरामद कर लिए।