UP: OP Rajbhar attacks Akhilesh, says he couldn't handle the bicycle; also takes a dig at Rahul

अखिलेश यादव और ओपी राजभर।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष और प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। कन्नौज में सपा की जिला इकाई भंग किए जाने पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि जब अखिलेश यादव एसी, पीसी और ट्विटर की दुनिया से बाहर नहीं निकलेंगे, तो जिला स्तर के नेता क्या करेंगे।


राजभर ने कहा कि सपा कन्नौज को खानदानी विरासत समझती रही है, लेकिन वहां की स्थिति से पार्टी की हैसियत का पता चल गया। अखिलेश के पिता मुलायम सिंह यादव और चाचा शिवपाल सिंह यादव ने मेहनत करके कन्नौज को सपा का गढ़ बनाया था, लेकिन अखिलेश उस विरासत को संभाल नहीं पाए।

उन्होंने दावा किया कि प्रदेश का गैर-यादव पिछड़ा और बहुजन समाज सपा को खारिज कर चुका है। राजभर ने सलाह दी कि चुनाव से पहले अखिलेश को पूरे प्रदेश की कार्यकारिणी भंग कर देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि साइकिल चलाने वाले असली नेता अब पार्टी में नहीं हैं और अखिलेश अपने पिता व चाचा की सियासी विरासत संभालने में नाकाम रहे हैं। तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि सपा की साइकिल की चेन टूट गई है और टायर फटने वाला है।

राहुल गांधी के विदेश दौरे पर भी निशाना

राहुल गांधी के विदेश दौरे को लेकर भी राजनीतिक कटाक्ष किया गया। पोस्ट में सवाल उठाया गया कि क्या राहुल गांधी दशहरे पर अपने सामने रावण का दहन होते नहीं देख पा रहे थे, इसलिए विदेश यात्रा पर निकल गए? इस टिप्पणी के जरिये राहुल गांधी के विदेश दौरे पर निशाना साधा गया है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *