
फोटो – 01 पुलिस व परिजनों के साथ बैठा मासूम। पुलिस
खबर वहीं जो सत्य हो©
{“_id”:”6ad68429494c04de780ecaee”,”slug”:”two-and-a-half-year-old-child-gets-separated-at-a-fair-mission-shakti-team-reunites-him-with-his-family-orai-news-c-224-1-ori1005-151380-2026-10-20″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Jalaun News: मेले में बिछड़ा ढाई साल का मासूम, मिशन शक्ति टीम ने परिजनों से मिलाया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

फोटो – 01 पुलिस व परिजनों के साथ बैठा मासूम। पुलिस
उरई। नावली माता मंदिर मेले में भीड़ के बीच परिजनों से बिछड़े ढाई वर्षीय बालक को रेंढ़र थाना पुलिस की मिशन शक्ति टीम ने सकुशल खोजकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मेले में ड्यूटी के दौरान पुलिस टीम को एक बालक रोता हुआ मिला। वह भीड़ में परिजनों से बिछड़ गया था। टीम ने उसे शांत कराया और परिजनों की तलाश शुरू की। कुछ ही देर में बालक की मां गीता और अन्य परिजन का पता लगा लिया गया। इसके बाद बालक को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया गया। बालक के पिता मानवेंद्र ग्राम परल, कारीगवां, थाना चिरगांव, जिला झांसी के निवासी हैं। कार्रवाई में मिशन शक्ति टीम प्रभारी वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामशंकर कटियार, उपनिरीक्षक रामखिलाड़ी, धर्मवीर सिंह, कांस्टेबल असद खान, निलेश और महिला कांस्टेबल राखी शामिल रहीं। (संवाद)