उत्तर प्रदेश की कला, कौशल और कारीगरी को वैश्विक मंच देने वाले यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो के दूसरे दिन उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के पवेलियन में हुनर का अलग ही रंग देखने को मिला। आओ करके सीखें थीम पर सजे पवेलियन में लोगों ने केवल कौशल का प्रदर्शन देखा ही नहीं, बल्कि खुद हाथ आजमाकर उसे सीखने का अनुभव भी लिया।


इस बार मिशन के पवेलियन में 16 कौशलों का लाइव प्रदर्शन और इंटरैक्टिव गतिविधियों को शामिल किया गया है। पवेलियन में विभिन्न कौशलों के लाइव डेमो लोगों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। पारंपरिक कारीगरी से लेकर आधुनिक कौशल तक, हर स्टॉल पर कुछ नया सीखने और देखने को मिला। पॉटरी और टेराकोटा स्टॉल पर लोगों ने मिट्टी को आकार देकर सुंदर कलाकृतियां बनाईं।

युवाओं ने रंगों के जरिए अपनी कल्पना को आकार दिया

दूसरे दिन स्किल मंच भी युवाओं की प्रतिभा का प्रमुख केंद्र बना रहा। किसी ने अपनी गायकी से, तो किसी ने फाइन आर्ट्स में अपनी रचनात्मकता दिखाई। हुनर थीम पर युवाओं ने रंगों के जरिए मंच पर अपनी कल्पना को आकार दिया। पहली बार शुरू किए गए इस मंच का उद्देश्य युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के साथ कौशल, करियर और रचनात्मकता से जोड़ना है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें