{“_id”:”6afe765aab5d942497002f81″,”slug”:”taj-mahal-security-lapse-bag-scanner-at-eastern-gate-remains-defunct-2026-11-19″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: ताज की सुरक्षा से भी खिलवाड़, पूर्वी गेट का स्कैनर खराब; DGP के निरीक्षण के बाद भी नहीं सुधरी व्यवस्था”,”category”:{“title”:”Crime”,”title_hn”:”क्राइम”,”slug”:”crime”}}

ताजमहल के पूर्वी गेट पर बंद पड़ी स्केनिंग मशीन, हाथ से चेकिंग करते सीआईएसएफ के जवान।
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
ताजमहल की सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरती जा रही है। यहां स्मारक के वीआईपी गेट की बैग स्कैनिंग मशीन लंबे समय से खराब है। पूर्वी गेट पर इससे पर्यटकों के सामान की जांच होती थी। इसमें छोटी से छोटी संदिग्ध वस्तु आसानी से चिह्नित की जा सकती है। लंबे समय से इसके खराब होने के बावजूद एएसआई इसे ठीक नहीं करा रहा है।

