नेपाल में बाढ़ और प्राकृतिक आपदा के बीच फंसे यूपी के लोगों को निकालने के लिए एसडीआरएफ और पीएसी की टीमें नेपाल भेजी गई हैं। राहत-बचाव के लिए एसडीआरएफ के 32 जवान और पीएसी की 26वीं बटालियन के 22 जवान नेपाल पहुंचकर रेस्क्यू में जुट गए हैं।
खबर वहीं जो सत्य हो©

बाढ़ प्रभावित इलाकों में बचाव के लिए चार रबर बोट मौजूद हैं। अब एक एल्युमिनियम बोट भी नेपाल भेजी जा रही है। सिंधुरिया क्षेत्र में बचाव अभियान की तैयारी की जा रही है। जरूरत पड़ने पर और जवान और संसाधन भेजे जाएंगे। ये जानकारी प्रदेश सरकार ने दी है। अधिकारियों के मुताबिक मुख्यमंत्री के निर्देश पर टीमें भेजी गई हैं।
जिससे प्रदेश के लोगों को निकाला जा सके। वहीं नेपाल में फंसे यूपी के लोगों की जानकारी लेने और मदद के लिए उनके परिजन 1070 हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं। नेपाल सीमा से लगे यूपी के जिलों की स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है। सरकार का कहना है कि नेपाल में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालना प्राथमिकता है। इसके लिए वहां की स्थिति के अनुसार बचाव अभियान चलाया जाएगा।