UP: After being given power and position, Akash Anand will be active in the state, will start his election cam

आकाश आनंद हुए सक्रिय।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद 28 अक्तूबर से चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। वह बुलंदशहर के अनूपशहर में पार्टी प्रत्याशी मनोज कुमार प्रधान के समर्थन में जनसभा करेंगे। इसके बाद दो नवंबर को सहारनपुर के नकुड़ में प्रत्याशी नरेश कुमार सैनी के पक्ष में वोट मांगेंगे। वह 20 नवंबर को अयोध्या के बीकापुर, 22 नवंबर को आगरा और 29 नवंबर को कानपुर के बिल्हौर में भी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।


बसपा सुप्रीमो मायावती की अनुमति से आकाश के अगले डेढ़ माह के चुनाव प्रचार का कार्यक्रम तय किया गया है। उत्तर प्रदेश के अलावा वह अन्य राज्यों में भी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे। पंजाब में 26 नवंबर को जालंधर में जनसभा करेंगे। वहीं, डॉ. भीमराव आंबेडकर के परिनिर्वाण दिवस पर छह दिसंबर को हरिद्वार में जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रमों के दौरान कई सीटों पर प्रत्याशियों के नाम भी घोषित किए जाने की संभावना है। सभी कार्यक्रमों में संबंधित सेक्टर और जोन के पदाधिकारी सहयोग करेंगे।

मायावती का भरोसा जीतने में सफल 

 आकाश आनंद लंबे समय बाद यूपी में चुनावी जनसभा करने जा रहे हैं। इससे पहले लोकसभा चुनाव के दौरान सीतापुर में कथित भड़काऊ भाषण को लेकर मायावती ने उन्हें अपरिपक्व बताते हुए चुनाव प्रचार से दूर कर दिया था। अब उनकी वापसी के बाद उन्हें चुनाव प्रचार की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चर्चा है कि आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की ओर से प्रस्तावित ताबड़तोड़ रैलियों के जवाब में बसपा ने आकाश को मैदान में उतारने की रणनीति बनाई है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *