समाज कल्याण विभाग के पोर्टल पर अभी भी नहीं दिख रही कई बैंक शाखाएं


संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। स्कूल व कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थी छात्रवृत्ति के लिए आवेदन प्रक्रिया से गुजर रहे हैं। लेकिन, पोर्टल पर अभी भी कई संबंधित बैंक शाखाओं का नाम नहीं दिखाई देने के कारण आवेदन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने में दिक्कत आ रही है। बृहस्पतिवार व शुक्रवार को भी कई विद्यार्थी विकास भवन स्थित समाज कल्याण विभाग के कार्यालय में पहुंचे। उन्हें आश्वस्त किया गया कि समस्या का समाधान जल्द हो जाएगा। विभाग की ओर से लीड बैंक मैनेजर और समाज कल्याण विभाग के मुख्यालय को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराने की बात कही गई है। इसका उद्देश्य पोर्टल पर बैंक शाखाओं से संबंधित तकनीकी समस्या को दूर कराना है, ताकि विद्यार्थियों को आवेदन करने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। जिला समाज कल्याण अधिकारी ललिता यादव का कहना है कि इस तरह की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित कॉलेज के प्राचार्य से जानकारी लेकर विभाग के मुख्यालय व लीड बैंक मैनेजर को लिखा जा रहा है।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *