Weather in UP: यूपी में मानसूनी बारिश का असर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में प्रदेश में बारिश होती रहेगी। शुक्रवार की शाम लखनऊ में जमकर बरसात हुई। 


UP: Heavy rains expected in the southern districts of the state on Saturday, with the capital flooded by torre

लखनऊ में हुई भारी बारिश।
– फोटो : अमर उजाला।



विस्तार

 उत्तर पूर्वी मध्य प्रदेश पर संकेंदि्रत निम्न दवाब क्षेत्र एवं निचले क्षोभमंडल में उत्तरी हरियाणा पर बने चक्रवाती परिसंचरण का असर प्रदेश में आज देखने को मिलेगा। मानसूनी द्रोणी मेरठ, कानपुर से होते हुए उत्तर पूर्वी बंगाल की खाड़ी तक जा रही है, जिससे आज प्रदेश के दक्षिणी भागों में कहीं कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं तराई के भागों में मध्यम से हल्की बारिश की संभावना है। इसके साथ ही मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश में पछुआ हवाओं की सकि्रयता बढ़ने से वर्षा में उत्तरोत्तर कमी आने का भी अनुमान है।




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *