प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में चल रही तबादला प्रक्रिया के तहत बेसिक शिक्षा विभाग ने सोमवार को सरप्लस शिक्षकों की सूची जारी कर दी है। इसके तहत प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कुल 30 हजार शिक्षक सरप्लस घोषित हुए हैं। वहीं 16986 विद्यालयों में शिक्षकों की जरूरत है।

बेसिक शिक्षा विभाग में इस सत्र में जून मध्य में तबादला प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें पहली प्रक्रिया सरप्लस शिक्षकों को लेकर शुरू की गई। इस बीच यह मामला हाईकोर्ट में चला गया। अब हाईकोर्ट ने पहले विद्यालयवार विस्तृत सूचना, कितने विद्यालयों में शिक्षकों की जरूरत, सरप्लस शिक्षकों की विस्तृत जानकारी, स्कूलों में तैनात शिक्षकों आदि की विस्तृत जानकारी तलब कर ली।

इस क्रम में विभाग की ओर से सोमवार को वेबसाइट https://intradistricttransfer.upsdc.gov.in पर जारी सूची में प्राइमरी में 19 हजार और उच्च प्राथमिक में 11 हजार शिक्षकों को सरप्लस दिखाया गया है। इसके साथ ही विभाग की ओर से जल्द ही एकल व बंद विद्यालयों की सूची, कितने शिक्षक सरप्लस की सूची में नहीं हैं। कहां-कहां शिक्षकों की जरूरत है। 30 अप्रैल 2026 के अनुसार विद्यालयों में छात्रों की संख्या। इन सभी की सूची भी जारी की जाएगी।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें