Horses Steal the Show at Bateshwar Fair, Marwari Horse Valued at Rs 4.5 Lakh

घोड़े का गजब डांस
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 तीर्थ बटेश्वर में दिवाली से कार्तिक पूर्णिमा तक उत्तर भारत का प्रमुख मेला लगता है। पहले चरण में पशु मेला आयोजित होता है, जबकि दूसरे चरण में लोक मेला लगता है। बटेश्वर मेला की शुरुआत 1646 में तत्कालीन भदावर नरेश बदन सिंह ने की थी, अब जिला पंचायत लगवाती है। 


अभी बटेश्वर मेला अपने अंतिम चरण में है, जहां घोड़ों की रफ्तार, नाच और हैरतअंगेज करतब का रोमांच देखने को मिल रहा है। बुधवार को शुरू हुए इस मेले में ऊंट, खच्चर और गधों के मेले संपन्न हो चुके हैं, और अब घोड़ों का मेला भी सिमटने लगा है। हालांकि, बृहस्पतिवार को भी उम्दा नस्ल के घोड़े और घोड़ियों की बिक्री जारी रही।

 



Source link

अभी अभी की खबरें