
पर्वत सिंह बादल ✍️
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में 17 नवंबर से शुरू होने जा रहे विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसएसआर-2027) को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी सिलसिले में प्रदेश भाजपा ने शुक्रवार को राजधानी लखनऊ में एक बेहद महत्वपूर्ण प्रदेश व्यापी बैठक बुलाई है. इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान (आईजीपी) में होने वाली इस बैठक में पूरे प्रदेश के जिला स्तर के पदाधिकारी हिस्सा लेंगे. बैठक के दौरान सभी पदाधिकारियों को मतदाता पुनरीक्षण अभियान को सफल बनाने के लिए एक विशेष कार्यसूची सौंपी जाएगी.
1.27 करोड़ छूटे वोटरों के नाम जोड़ने पर पार्टी का पूरा जोर:
उत्तर प्रदेश में पिछले विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान मतदाता सूची से नाम कटने और लगभग 1.27 करोड़ मतदाताओं के मुद्दे पर राज्य की राजनीति काफी गरमाई हुई है. इस गंभीर विषय पर खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कई सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान अपनी चिंता जाहिर कर चुके हैं. ऐसे में अब भाजपा की पूरी कोशिश है कि जो भी पात्र वोटर सूची में शामिल होने से छूट गए हैं, उनके नाम फिर से जुड़वाए जाएं. शुक्रवार की इस बैठक में मौजूद सभी पदाधिकारियों को विधानसभा से लेकर सीधे बूथ स्तर तक की ठोस जिम्मेदारी सौंपी जाएगी.
यूपी में वोटर लिस्ट को लेकर भाजपा की बड़ी बैठक, जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों को बुलाया गया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची से छूटे हुए पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने और वोटर लिस्ट के विशेष पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भाजपा ने संगठन स्तर पर सक्रियता बढ़ा दी है।
शुक्रवार, 13 नवंबर को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में भाजपा की प्रदेश स्तरीय महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह की मौजूदगी निर्धारित की गई है।
इस बैठक में सभी जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों और संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों को बुलाया गया है।
वोटर लिस्ट में नाम गायब होने का मुद्दा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले दावा किया था कि उत्तर प्रदेश में लगभग 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम विधानसभा की मतदाता सूची में शामिल नहीं हैं। उन्होंने पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने के लिए अभियान चलाने और बूथ स्तर पर समीक्षा करने की बात कही थी।
बैठक में इन मुद्दों पर रहेगा फोकस
– मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों की पहचान।
– नए मतदाताओं के नाम जुड़वाने की प्रक्रिया।
– SIR के तहत मतदाता सूची की समीक्षा।
– जिला और बूथ स्तर पर अभियान की जिम्मेदारी।
– पात्र मतदाताओं को निर्वाचन प्रक्रिया से जोड़ना।
लोकतंत्र में हर पात्र नागरिक का मत महत्वपूर्ण है। मतदाताओं से अपील है कि वे अपनी वोटर लिस्ट में अपना नाम अवश्य जांचें। नाम नहीं होने पर निर्वाचन आयोग की निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन करें।
#UttarPradesh #YogiAdityanath #VoterList #SIR #Lucknow #JalaunNews
