Fatehpur News:बुजुर्ग की मौत के मामले में आठ पर गैरइरादतन हत्या की प्राथमिकी – Fir For Culpable Homicide Registered Against Eight Individuals In Connection With The Death Of An Elderly Man

फतेहपुर। मलवां थाना क्षेत्र के सरायं शहजादा गांव निवासी रघुनाथ प्रसाद पांडेय (74) की पिटाई से मौत होने की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुई है। इसके बाद पुलिस ने बृहस्पतिवार रात पड़ोसी परिवार के आठ लोगों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या की प्राथमिकी दर्ज की है। रघुनाथ के बेटे सुनील कुमार पांडेय ने रविशंकर तिवारी, राजकिशोर, गुड़िया, प्रवीणा, कृष्ण शंकर तिवारी, मोहित, अतुल और पंकज को नामजद किया है। आरोप है कि पांच नवंबर को आरोपी घर के दरवाजे के सामने चबूतरा तोड़कर खुदाई कर रहे थे।…




Source

अभी अभी की खबरें