bareilly farmer suicide case FIR against VC krishna pal singh and others

किसान आत्महत्या प्रकरण: गुरुद्वारे के बाहर तैनात पुलिस बल
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली जिले में किसान भगवान सिंह की आत्महत्या के मामले में शनिवार शाम बहेड़ी थाने में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। मृतक के पुत्र भाग सिंह की तहरीर पर पुलिस ने रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति समेत चार लोगों को नामजद किया है। एक अन्य आरोपी अज्ञात है। रिपोर्ट में आत्महत्या के लिए उकसाने, छल-कपट, कूटरचना और आपराधिक षड्यंत्र के आरोप लगाए गए हैं। जांच की जिम्मेदारी उपनिरीक्षक अवधेश कुमार सिंह को सौंपी गई है। 


 

एफआईआर में रुहेलखंड विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति कृष्ण पाल सिंह (वर्तमान कुलपति, गोरखपुर विश्वविद्यालय), उनकी पत्नी संजेश, संजीव कुमार राठी और अनुज कुमार के नाम शामिल हैं। इसके अलावा एक अन्य अज्ञात सहयोगी को भी आरोपी बनाया गया है। वहीं, किसान की मौत के बाद से तनाव की स्थिति बनी हुई है। पीड़ित परिवार ने शनिवार को मांगें पूरी तक अंतिम संस्कार करने से इन्कार कर दिया था। रविवार को धरना देने का एलान किया है। इस पर पुलिस प्रशासन अलर्ट है।

यह भी पढ़ें- किसान आत्महत्या प्रकरण: शव घर में रखकर सुबह थाने कूच का एलान, गोरखपुर विवि के कुलपति के खिलाफ दी तहरीर

कूटरचना के जरिये बैनामा कराने का आरोप 

बहेड़ी थाना क्षेत्र के पचपेड़ा गांव निवासी भाग सिंह के मुताबिक उनके पिता भगवान सिंह ने वर्ष 1995 में गांव में कृषि भूमि खरीदी थी। तहरीर में आरोप है कि जमीन पर उनका परिवार लंबे समय से काबिज था और वहां मकान भी बना हुआ है। आरोप है कि कृष्ण पाल सिंह, उनकी पत्नी संजेश, संजीव कुमार राठी, अनुज कुमार और उनके अज्ञात सहयोगियों ने राजस्व अधिकारियों से सांठगांठ कर जमीन के संबंध में एकतरफा आदेश करा लिया। इसके बाद फर्जी व्यक्ति खड़ा कर कूटरचना के जरिये जमीन का बैनामा कराने का भी आरोप लगाया गया है।



Source link

अभी अभी की खबरें