Bamboo Sticks in High Demand at Markandey Rishi Fair, Prices Start at Rs 50

मार्कंडेय ऋषि मेले में लाठियों का बाजार
– फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आमतौर पर लाठी-डंडों का नाम सुनते ही लोगों के मन में लड़ाई-झगड़े और संघर्ष की तस्वीर उभरती है, लेकिन क्षेत्र के मार्कंडेय ऋषि आश्रम पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर लगे मेले में इन दिनों लाठी-डंडों की खूब चर्चा है। यहां बिकने वाली लाठियां किसी विवाद का हिस्सा बनने के बजाय बुजुर्गों का सहारा और पशुपालकों के लिए उपयोगी साधन बन रही हैं।


कार्तिक पूर्णिमा के मेले में जहां हजारों श्रद्धालु मार्कंडेय ऋषि आश्रम स्थित कुंड में स्नान कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं, वहीं मेले में लगी लाठी-डंडों की दुकान पर भी लोगों की अच्छी खासी भीड़ उमड़ रही है। दुकानदार कमलेश अनुसार, यहां मिलने वाली बांस की लाठियां अपनी मजबूती और गुणवत्ता के लिए जानी जाती हैं। यही वजह है कि आसपास के जिलों से भी लोग इन्हें खरीदने पहुंचते हैं।

दुकान पर पांच फीट से लेकर करीब 20 फीट तक की लाठियां उपलब्ध हैं। इनका इस्तेमाल बुजुर्ग चलने-फिरने के दौरान सहारे के लिए करते हैं, जबकि भेड़-बकरी और अन्य पशुओं को चराने वाले लोग इन्हें हांकने के लिए उपयोग में लाते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी लाठी पशुपालकों के लिए एक जरूरी साधन बनी हुई है।

दुकानदार ने बताया कि लाठियों की कीमत 50 रुपये से लेकर 350 रुपये तक है। लंबाई और आकार के अनुसार इनके दाम अलग-अलग हैं। मेले में खान-पान और अन्य घरेलू सामानों की दुकानों के साथ इन लाठियों की भी खूब बिक्री हो रही है। ग्रामीण परिवेश में आज भी उपयोगी बनी लाठियां मेले में आने वाले लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

 



Source link

अभी अभी की खबरें