{“_id”:”6b0306d6bebd8da02805eae8″,”slug”:”up-after-modi-now-shah-will-tighten-the-election-strategy-and-sharpen-the-focus-for-mission-2027-2026-11-22″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: मोदी के बाद अब शाह कसेंगे चुनावी रणनीति, मिशन-2027 को देंगे धार, अगले महीने से शुरू होगा शाह का दौरा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

गृहमंत्री अमित शाह।
– फोटो : amar ujala
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कौशल दीक्षांत समारोह के मंच से यूपी में भाजपा के चुनावी अभियान का बिगुल फूंक दिया है। अब इसे जमीन पर उतारने और धार देने की जिम्मेदारी गृह मंत्री अमित शाह संभालेंगे। अगले महीने से उनके प्रदेश दौरे शुरू कराने की तैयारी है। माना जा रहा है कि शाह अपने चुनावी अभियान की शुरुआत पूर्वी यूपी से कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक, तमाम कयासों को खारिज करते हुए शाह ही यूपी विधानसभा चुनाव के मुख्य रणनीतिकार होंगे। इसे देखते हुए सरकार और संगठन दोनों स्तरों पर उनके कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू हो गई हैं।
शाह का यूपी दौरा महज औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि मिशन-2027 के लिए भाजपा के चुनावी रोडमैप की अगली कड़ी माना जा रहा है। प्रदेश संगठन ने उनके कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर ली है। बता दें कि दो दिन पहले प्रधानमंत्री मोदी के कार्यक्रम के जरिये पार्टी ने विकास, रोजगार और युवा शक्ति को चुनावी विमर्श के केंद्र में रखने की कोशिश की थी। अब शाह के दौरे में संगठन की मजबूती, चुनावी समीकरणों की पड़ताल और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर रहने की संभावना है।
शाह की पहचान चुनावी रणनीति, बूथ प्रबंधन और राजनीतिक समीकरणों को साधने वाले नेता के तौर पर है। उनके दौरे के जरिये कार्यकर्ताओं को यह संदेश देने की कोशिश होगी कि केंद्रीय नेतृत्व ने यूपी चुनाव की कमान और तैयारियों को गंभीरता से लेना शुरू कर दिया है। पूर्वांचल से अभियान की शुरुआत कर पूरे प्रदेश में संगठन को सक्रिय करने की रणनीति भी इसी का हिस्सा मानी जा रही है।

