{“_id”:”6af95696ebdb4091ec012677″,”slug”:”raja-bhaiya-says-ugc-will-not-be-implemented-what-we-have-said-we-have-said-2026-11-15″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: राजा भैया बोले- यूजीसी लागू नहीं होगी, हमने कह दिया तो कह दिया”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजाभैया, अध्यक्ष जनसत्ता दल।
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।
विस्तार
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया ने यूजीसी के नए नियमों को लेकर स्पष्ट रुख अपनाया है। उन्होंने दो टूक कहा, ”यूजीसी लागू नहीं होगी, हमने कह दिया तो कह दिया।” उनके इस बयान के बाद यूजीसी के नए नियमों को लेकर जारी राजनीतिक बहस में उनकी पार्टी का रुख भी सामने आ गया है।
आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन के सवाल पर राजा भैया ने कहा कि अभी यह तय नहीं है कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक अकेले चुनाव लड़ेगा या किसी अन्य राजनीतिक दल के साथ गठबंधन करेगा। इस संबंध में उचित समय आने पर फैसला लिया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जनसत्ता दल लोकतांत्रिक की अपनी मान्यताएं और सिद्धांत हैं। इन सिद्धांतों के साथ जो भी राजनीतिक दल आगे आना चाहेंगे, उनसे ससम्मान बातचीत की जाएगी। फिलहाल पार्टी ने गठबंधन की संभावनाओं को खुला रखा है। हालांकि, इस बारे में अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है।

