SP MP Awadhesh Prasad Targets BJP Over Reservation and Dalit Rights at Agra Conference

सपा सांसद अवधेश प्रसाद
– फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

आगरा के जीआईसी मैदान में रविवार को आयोजित दलित सम्मेलन में अयोध्या से समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। उन्होंने अयोध्या लोकसभा चुनाव परिणाम का जिक्र करते हुए कहा कि जो लोग यह घमंड करते थे कि वे राम को लाए हैं, सामान्य सीट पर सपा की जीत ने उनका भ्रम तोड़ दिया। कहा कि भगवान राम अखिलेश यादव और अवधेश प्रसाद को लाए हैं।


सपा सांसद ने दावा किया कि प्रदेश की जनता बदलाव का मन बना चुकी है और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा 50 सीटें भी नहीं जीत पाएगी। आरोप लगाया कि वर्तमान शासन में डॉ. भीमराव आंबेडकर द्वारा दिए गए अधिकार और दलितों का आरक्षण खतरे में है। दलितों व कमजोर वर्गों के उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार को हटाने की ताकत केवल अखिलेश यादव और सपा में है।

आगरा को पार्टी के लिए शुभ बताते हुए उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने जब भी यहां सम्मेलन किया, सपा सत्ता में आई। उन्होंने दावा किया कि आगरा से चली बदलाव की पछुआ हवा पूरब तक जाएगी।

 



Source link

अभी अभी की खबरें