मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को रायबरेली पहुंचे। उन्होंने जिले को अरबों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जनसभा के माध्यम से सियासी संदेश भी देंगे।
खबर वहीं जो सत्य हो©
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को रायबरेली पहुंचे। उन्होंने जिले को अरबों रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जनसभा के माध्यम से सियासी संदेश भी देंगे।
मुख्यमंत्री सुबह करीब 10.30 बजे हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। इसके बाद अमोल विहार पहुंचकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी राना बेनी माधव बख्श सिंह के नाम पर करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ऑडिटोरियम का लोकार्पण किया।
इसके बाद वह फिरोज गांधी कॉलेज में आयोजित जनसभा को संबोधित करने के साथ विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें करीब 300 करोड़ रुपये की लागत वाली सड़क परियोजनाएं शामिल हैं।