{“_id”:”6b0a5219a0fa5eb1490f6ca4″,”slug”:”up-indigo-flight-diverted-to-lucknow-airport-with-175-passengers-on-board-it-will-depart-for-varanasi-in-the-2026-11-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”यूपी: लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट हुई इंडिगो की फ्लाइट, 175 यात्री थे सवार; सुबह वाराणसी के लिए होगी रवाना”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

इंडिगो
– फोटो : IANS
विस्तार
भुवनेश्वर से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट को शुक्रवार रात लखनऊ एयरपोर्ट डायवर्ट करना पड़ा। विमान में 175 यात्री सवार थे। पायलट-इन-कमांड की ओर से न्यूनतम डायवर्जन फ्यूल की सूचना दिए जाने के बाद विमान को लखनऊ की ओर मोड़ा गया। यह विमान रात 9:10 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचा।
एयरपोर्ट की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, 27 नवंबर 2026 को उड़ान संख्या 6E2452 भुवनेश्वर से वाराणसी जा रही थी। तकनीकी परिचालन व्यवस्था के तहत इसके प्रस्थान कार्यक्रम में बदलाव किया गया। संशोधित परिचालन योजना के अनुसार, यह विमान अब उड़ान संख्या 6E9071 के रूप में 28 नवंबर यानी शनिवार सुबह 9 बजे लखनऊ से वाराणसी के लिए रवाना होगा। विमान में सवार यात्रियों की आगे की यात्रा इसी बदले हुए कार्यक्रम के अनुसार पूरी कराई जाएगी।
