{“_id”:”6b09d616ad210b553a083724″,”slug”:”10-daughters-from-ballia-will-showcase-their-talent-at-tarang-2026-ballia-news-c-20-1-vns1007-1631501-2026-11-28″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Ballia News: तरंग 2026 में हुनर दिखाएंगी बलिया की 10 बेटियां”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

लखनऊ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम ‘तरंग 2026’’ में प्रतिभाग करने के लिए बालिकाओं की टीम को
बलिया। हुनर को नई पहचान और प्रतिभा को बड़ा मंच देने के उद्देश्य से आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम ‘तरंग 2026’ में बलिया की 10 बालिकाएं अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। महिला कल्याण विभाग की ओर से संचालित राजकीय बालिका गृह, बलिया की बालिकाओं की टीम शुक्रवार को लखनऊ के लिए रवाना हुई। 30 नवंबर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में प्रदेश के सभी जिलों के बच्चे प्रतिभाग करेंगे।
जिला प्रोवेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन ने टीम को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि बलिया की बेटियां नृत्य, संगीत और कला के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करेंगी। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को निखारने के साथ उन्हें आत्मविश्वास के साथ अपनी कला प्रदर्शित करने का अवसर देते हैं।
कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को लखनऊ के प्रमुख ऐतिहासिक और दर्शनीय स्थलों का भ्रमण भी कराया जाएगा। इससे उन्हें प्रदेश की ऐतिहासिक विरासत और संस्कृति को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। टीम के साथ राजकीय बालिका गृह की अध्यक्ष अमीता रानी जैन, जिला मिशन कोऑर्डिनेटर अंजलि, मनसा, सपना सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी रवाना हुए हैं।
