गोंडा जाने से रोके जाने के बाद रामनगर से लखनऊ लौट रहे सांसद एवं आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर रावण को शनिवार देर शाम शहर के पास पुलिस ने एक बार फिर रोक लिया। इससे नाराज चंद्रशेखर वाहन से नीचे उतर आए और सीधे एसपी कार्यालय पहुंच गए। उनके पीछे समर्थकों की भारी भीड़ भी एसपी कार्यालय पहुंच गई। कुछ ही देर में चंद्रशेखर ने एएसपी साउथ रितेश कुमार सिंह से मुलाकात कर कार्यकर्ताओं पर पथराव का आरोप लगाया। करणी सेना के अभिनव सिंह के इशारे पर ऐसा हुआ। 


उन्होंने काफिले में शामिल एक वाहन का टूटा शीशा दिखाया। पुलिस पर भी आरोप लगाए। कहा कि पथराव में बहराइच के जिलाध्यक्ष सुहैल अख्तर, भीम आर्मी के जिला सचिव श्रवण कुमार, अमर कुमार नीरज कुमार उपेंद्र कुमार के घायल होने की बात कही। एएसपी को दो तहरीरें दी। गईं। अधिवक्ता सनी सिंह पटेल की ओर से दी गई तहरीर में पथराव। वहीं आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष देशराज की तहरीर में घायल होने की बात कही गई। हालांकि शहर कोतवाल ने बताया कि इस संबंध में अभी कोई एफआईआर दर्ज नहीं हुई है जांच की जा रही है।

 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें