महिला आयोग की उपाध्यक्ष और सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की पुत्रवधू अपर्णा यादव बुधवार को सैफई पहुंची। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव को अहम और निर्णायक बताया। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने चुनाव लड़ने की तैयारी पूरी बताई। कहा कि सीट का फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा। अपर्णा यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की राजनीतिक राजधानी और धरोहर है। यहां सत्ता में आने वाली सरकार का देश की राजनीति पर भी प्रभाव पड़ता है। वह मैनपुरी में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक कार्यक्रम में शामिल होने आई थीं। इस दौरान उन्होंने कुल देवी-देवताओं के मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।




विपक्ष द्वारा चुनाव आयोग पर उठाए जा रहे सवालों पर अपर्णा यादव ने कहा कि चुनावी वर्ष में आरोप-प्रत्यारोप होते रहते हैं। उन्होंने इसे बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा नहीं बताया। राज्यसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के उद्योगपति उम्मीदवार पर उन्होंने कहा कि यह उनकी पार्टी का निर्णय है। अपर्णा ने लोगों से राष्ट्र को आगे बढ़ाने और अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने की अपील की।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *