मेडिकल कॉलेज के हृदय रोग विभाग ने मंगलवार को विश्व हृदय दिवस मनाया गया। विशेषज्ञों ने सुपर स्पेशियलिटी की ओपीडी में आए लोगों को जागरूक किया। उन्हें बताया कि दिल धड़कने का मतलब जीवन है। एक भी धड़कन बेपटरी होने पर जीवन खतरे में पड़ जाता है। इसलिए दिल के मामले में सजग और सतर्क रहें।
थीम ‘डॉन्ट मिस वन बीट’ थीम पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. सुधीर कुमार ने दीप जलाकर किया। उन्होंने आधुनिक जीवनशैली, तनाव और खान-पान में लापरवाही को हृदय रोग बढ़ने का कारण बताया। उन्होंने कहा समय पर लक्षणों की पहचान और नियमित जांच से दिल की बीमारियों से बचा जा सकता है। विभागाध्यक्ष डॉ. कुलदीप चंदेल ने नियमित व्यायाम, संतुलित आहार और ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच को महत्वपूर्ण बताया।
हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मनोज कुमार राय, डॉ. ऊषा किरन और डॉ. अम्ब्रेश गौतम ने मेडिकल कॉलेज की उच्च स्तरीय निदान व उपचार सुविधाओं की जानकारी दी। इस दौरान वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एनएस सेंगर, मेडिसिन विभागाध्यक्ष डॉ. रामबाबू सिंह, कैंसर रोग विभागाध्यक्ष डॉ. सचिन माहुर व दंत रोग विभागाध्यक्ष डॉ. खुश्तर हैदर, डॉ. इमरान कमाल खान, डॉ. इदरीश व डॉ. रेहान उपस्थित रहे।
