हज-2027 के चयनित यात्रियों की प्रथम चरण की मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस प्रमाण पत्र जारी करने के लिए लखनऊ के छह सरकारी अस्पतालों को नामित किया गया है। उप्र राज्य हज समिति ने हज कमेटी ऑफ इंडिया के सर्कुलर-10 के निर्देशों के तहत यह व्यवस्था की है।

चयनित हज यात्रियों को उनके कवर नंबर के अनुसार, निर्धारित अस्पताल में मेडिकल स्क्रीनिंग करानी होगी। कवर संख्या 1 से 200 तक के यात्रियों की जांच डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी (सिविल) चिकित्सालय में होगी। 201 से 400 तक बलरामपुर चिकित्सालय, 401 से 550 तक लोकबंधु राज नारायण संयुक्त चिकित्सालय, 551 से 700 तक रानी लक्ष्मी बाई संयुक्त चिकित्सालय, 701 से 800 तक राजकीय संयुक्त टीबी चिकित्सालय और 801 से 889 तक के यात्रियों की स्क्रीनिंग भाऊराव देवरस संयुक्त चिकित्सालय, महानगर में होगी। 

मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस प्रमाण पत्र यहां मिलेंगे

राज्य हज समिति के सचिव मो. तारिक ने आवेदक हज यात्रियों से अपने कवर नंबर के अनुसार, निर्धारित अस्पताल पहुंचने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस प्रमाण पत्र से संबंधित प्रारूप वेबसाइट hajcommittee.up.gov.in पर उपलब्ध कराया गया है। यात्रियों को मेडिकल स्क्रीनिंग रिपोर्ट और फिटनेस प्रमाणपत्र 15 सितंबर तक हज कमेटी ऑफ इंडिया की वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें