UP STF Arrested Three Accused in varanasi for 4-Kilogram Gold Robbery at Bank of Maharashtra in Jharkhand

गिरफ्तार तीनों आरोपी
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के बैंक ऑफ महाराष्ट्र में डकैती डालने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के सरगना समेत तीन आरोपियों को यूपी एसटीएफ और झारखंड पुलिस ने शुक्रवार की रात सारनाथ के सिंहपुर से गिरफ्तार किया। बैंक से चार किलो सोना और 42 लाख रुपये की डकैती के आरोपियों को झारखंड पुलिस दो दिन की ट्रांजिट रिमांड पर हजारीबाग ले गई। चार मई की शाम 5 बजे तक आरोपियों को वाराणसी के सीजेएम कोर्ट में पेश करना है। आरोपियों के कब्जे से 912.22 ग्राम सोना, 20 लाख नकद, डकैती में उपयोग स्कॉर्पियो बरामद हुई है।

गिरफ्तार आरोपियों में गिरोह का मास्टरमाइंड बिहार, नवादा के नरहट थाना क्षेत्र निवासी मो. अफजल, गोरखपुर के गुलहरिया थाना क्षेत्र के बनगई निवासी पंकज सिंह उर्फ रौनक और मऊ, दोहरीघाट थाना क्षेत्र के सियरही बरजरा निवासी सौरभ यादव उर्फ सोनू है। 24 अप्रैल को झारखंड के हजारीबाग के बरही शाखा के बैंक ऑफ महाराष्ट्र में आरोपियों ने डकैती डाली थी। डकैती में पूर्वांचल के अपराधियों की संलिप्तता सामने आने के बाद झारखंड पुलिस ने एसटीएफ से संपर्क साधा।

एसटीएफ फील्ड इकाई वाराणसी के निरीक्षक अमित श्रीवास्तव और निरीक्षक अनिल कुमार सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी गिरोह का सरगना मो. अफजल वर्ष 2008 में धनबाद (झारखंड) में कोयले का काम करता था। उसी दौरान कोयला व्यवसाय की रंजिश को लेकर वर्ष 2008 में कोलकाता के एक कोयला व्यवसायी को गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

इसे भी पढ़ें; UP: बलिया में बरसे बिहार के पूर्व मंत्री, बोले- संजय निषाद की राजनीतिक हत्या करने की तैयारी में है भाजपा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अभी अभी की खबरें