उत्तर प्रदेश2 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भुवनेश्वर से वाराणसी जा रही इंडिगो की फ्लाइट शुक्रवार रात लखनऊ डायवर्ट कर दी गई। विमान में 175 यात्री सवार थे। तकनीकी परिचालन व्यवस्था और पायलट की ओर से न्यूनतम डायवर्जन फ्यूल की सूचना के बाद विमान को लखनऊ उतारने का फैसला लिया गया।

फ्लाइट नंबर 6E2452 रात करीब 9:10 बजे चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतरी। यात्रियों को वाराणसी पहुंचाने के लिए इंडिगो ने आगे के संचालन की नई योजना बनाई।

इसके तहत फ्लाइट अब नए नंबर 6E9071 से शनिवार सुबह 9 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से वाराणसी के लिए रवाना होगी। उड़ान डायवर्ट होने से यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए इंतजार करना पड़ा। पढ़िए पूरी खबर

गवाही के लिए नहीं पहुंचे दरोगा, वेतन रोकने के आदेश; आगरा कोर्ट ने SSP सहारनपुर से कहा- पालन करें या स्पष्टीकरण दें

एनडीपीएस एक्ट के 10 साल पुराने मुकदमे में गवाही के लिए दरोगा के पेश नहीं होने पर आगरा कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। एडीजे-13 महेश चंद वर्मा ने दरोगा संजय कुमार शर्मा का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।

उन्होंने एसएसपी सहारनपुर को निर्देश दिया है कि दरोगा के अदालत में साक्ष्य देने तक उनका वेतन रोका जाए और इसकी अनुपालन आख्या तुरंत अदालत में भेजी जाए। आदेश का पालन नहीं होने पर एसएसपी से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। पढ़िए पूरी खबर

मेरठ में शादी से लौट रहे परिवार की बाइक कार से भिड़ी; हादसे में बाप और 6 साल की बेटी की मौत, दो घायल

मेरठ के इंचोली थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात शादी समारोह से लौट रहे परिवार की बाइक सामने से आई कार से भिड़ गई। नंगली ईशा गांव के निकट सर्विस रोड पर हुए इस हादसे में बाइक सवार युवक और छह साल की बच्ची की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। लोगों ने कार चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पढ़िए पूरी खबर

लखनऊ से लापता बुजुर्ग, 39 दिन बाद भी सुराग नहीं; अपहरण की FIR दर्ज, 30 लाख की फिरौती मांगने का आरोप; गोंडा-अयोध्या तक तलाश

लखनऊ के अमीनाबाद कोतवाली से 20 अक्टूबर को लापता हुए बुजुर्ग राम नारायण वाजपेई के मामले में पुलिस ने अपहरण की धाराओं में नई एफआईआर दर्ज की है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि बुजुर्ग को अगवा कर उनसे संपर्क नहीं करने दिया जा रहा है।

परिवार से अलग-अलग लोगों के जरिए कुल 30 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई। आलमबाग निवासी उनकी बेटी आंचल बाजपेई पाठक की शिकायत पर 22 नवंबर की रात मुकदमा दर्ज किया गया। पढ़िए पूरी खबर



Source link